रांची, अप्रैल 20 -- पूरे राज्य में लू चलने की आशंका को देखते हुए झारखंड सरकार ने 21 अप्रैल यानी मंगलवार से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इस बारे में शिक्षा विभाग की तरफ से जारी एक आदेश में बताया गया कि नए शेड्यूल के अनुसार अब छोटे बच्चों (केजी से कक्षा 8 तक) की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक तथा कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। सरकार ने यह फैसला भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को देखते हुए लिया है। इससे जुड़ीे जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के समय में यह बदलाव राज्य के सभी तरह के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, बिना सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर अगले आदेश तक लागू रहेगा। इससे पहले स्कूल अलग-अलग समय पर चलते थे, जो दोपहर के बाद तक ज...