पीटीआई, अगस्त 2 -- Jharkhand Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ने पूरे झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिन भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में 3 से 6 अगस्त के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इस अवधि के दौरान राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लाथेर और मध्य जिलों में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है।5 और 6 अगस्त को कहां-कहां बारिश? बुधवार को पांच उत्तर-पश्चिमी जिले देवघर, जामताड़ा, दुम...