रांची, सितम्बर 1 -- Jharkhand Mausam: झारखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। पानी की तेज धार में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं, वहीं कई जगह पुल-पुलिया को नुकसान पहुंचा है। गढ़वा के रंका प्रखंड में टुकवा नदी पर बना पुल सोमवार को ध्वस्त हो गया। खूंटी के अड़की में भी एक पुल टूटने की खबर है। कोल्हान व संताल में भी कई पुल-पुलिया डूबने के अलावा सड़कें क्षतिग्रस्त होने की खबर है। कई जगह खेतों में लगी धान की फसलें बर्बाद हो गईं। कतरास में भू-धंसान की घटनाएं हुईं। वहीं कई जगह कच्चे मकान गिरे हैं।इन जिलों के सैकड़ों घरों में भरा पानी कोल्हान में चाईबासा, चक्रधरपुर और जैतगढ़ के राजाबासा में सैकड़ों घरों में पानी भर गया है, वहीं सोनुवा में दो कच्चे मकान ढह गए। प्रशासन ने आदित्यपुर के निचले और डूब क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया ह...