लातेहार, जुलाई 5 -- चंदवा, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कमेटी के आह्वान पर रविवार को होटल मयूर इंटरनेशनल में भाजपा की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी मुनीर उरांव तथा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। यह भी पढ़ें- Ranchi News: झारखंड में चल रही सिंडिकेट की सरकार : रघुवर दासराज्य सरकार पर हमला प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में भय, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। हत्या, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री जनता की सुरक्षा के बजाय अपनी सुरक्षा में व्यस्त हैं। यह भी पढ़ें- नाबालिग आदिवासी बच्ची की मौत की न...