झारखंड में बिजली तार जोड़ने के लिए भिड़ गए दो गांवों के लोग, जमकर हुई मारपीट-फायरिंग और तोड़फोड़
धनबाद, जुलाई 26 -- झारखंड के बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा गांव स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे बिजली तार जोड़ने के विवाद में अपर मंदरा और माथाबांध गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई राउंड हवाई फायरिंग का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। इस दौरान मंदरा मुखिया के प्रतिनिधि शंकर बेलदार की दो स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट में अपर मंदरा पक्ष से मुखिया ललिता देवी, उनके पुत्र गोलू कुमार और शारदा देवी घायल हुए, जबकि माथाबांध पक्ष से राज चौहान, रितेश चौहान, ओम चौहान और राजा रवानी जख्मी हुए। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर बरोरा थाना पहुंचे। थाना परिसर के बाहर आमने-सामने होने पर फिर तीखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.