रांची, मई 27 -- जेबीवीएनएल ने बिजली चोरी रोकने के लिए राज्यव्यापी सघन छापेमारी अभियान चलाया। 25 मई की सुबह आठ से शाम छह बजे तक चले इस अभियान में पूरे राज्य में एक साथ कार्रवाई की गई। राजधानी रांची में 422 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 38 लोगों पर केस दर्ज कराया गया। मुख्यालय के एपीटीओ द्वारा संचालित अभियान में 119 टीमों का गठन किया गया था। अभियान के दौरान 3590 परिसरों में छापेमारी की गयी, जिसमें 517 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई। संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में बिजली चोरी के मामलों में कुल 84.69 लाख रुपये की राशि आंकी गई है।शिकायत केंद्र आज से 24 घंटे रहेगा चालू रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह जेबीवीएनएल के एमडी के. श्रीनिवासन के निर्देश पर कुसई...