रांची, अगस्त 3 -- झारखंड के कई जिलों में रविवार को वज्रपात ने कहर बरपाया। 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। रामगढ़ जिले में पांच, हजारीबाग में एक, गोड्डा जिले में दो, देवघर में एक और गिरिडीह में एक की मौत की सूचना है। रामगढ़ के पतरातू स्थित सांकुल गांव निवासी भीखू राम की 48 साल की पत्नी रेखा देवी अपनी बेटी 21 साल की रोशनी कुमारी के साथ खेत में धनरोपनी कर रही थी। उसी क्रम में वज्रपात से दोनों की मौत हो गई। दूसरी घटना पलानी गांव में हुई, जहां सुरेंद्र उरांव की पत्नी 45 साल की सुशांति देवी की मौत हो गई। यहां दो महिलाएं सुनीता देवी व कंचन कुमारी झुलस गईं। उधर, रजरप्पा के दुलमी के इचातू निवासी सहानंद महतो के 65 वर्षीय पुत्र करम महतो की वज्रपात से मौत हो गई। रामगढ़ के ही डोकाहातू के पारलोलो गांव में मवेशी चरा रहीं विनोद महतो की पत्नी ...