झारखंड में बिजली की शिकायतों के निपटारे के लिए 4 अधिकारी नियुक्त होंगे, उपभोक्ताओं को क्या होगा लाभ
रांची, अक्टूबर 27 -- झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (वीयूएसएनएफ) में द्वितीय सदस्य के चार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। ये नियुक्तियां रांची, चाईबासा, दुमका और हजारीबाग के फोरम के लिए होंगी। फोरम में सदस्यों की नियुक्ति से बिजली बिल में गड़बड़ी, गलत बिलिंग, बिजली आपूर्ति और वितरण से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में मदद मिल सकती है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक निर्धारित मंच मिलेगा। बिजली संबंधी शिकायतों के निपटारे में निभाएंगे भूमिका: विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का मुख्य काम बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करना है। द्वितीय सदस्य के रूप में नियुक्त होने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.