पलामू, अगस्त 14 -- पलामू जिले के मुख्यालय मेदिनीनगर और पूर्वी सिंहभूम जिले के मुख्यालय जमशेदपुर में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ने से रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है। मेदिनीनगर के कंडू मोहल्ले में आज सुबह-सुबह उत्तरी कोयल नदी का पानी घुसने से 200 से अधिक घर डूब गए हैं और सड़कों पर पानी भर गया है।पलामू जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी पलामू जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क करते हुए उन्हें नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी है। उत्तर कोयल नदी राज्य के प्रमुख जल स्रोतों में से एक है। अचानक आई बाढ़ के कारण आवागमन करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट पहुंचा झारखंड का छात्र आंदोलन, CBI जांच के लिए जनहित याचिक...