वार्ता, मई 17 -- झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव में मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग के कारण पवन सिंह नामक युवक की हत्या की गई थी। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का उदभेदन करते हुए आरोपी दुलसुलमा निवासी मौसा 50 वर्षीय रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजेश यादव ने रविवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पत्रकारों के समक्ष मामले का खुलासा किया।मौसेरी बहन से शादी करना चाहता था पवन उन्होंने बताया कि पवन सिंह का उसकी मौसेरी बहन सोनी देवी नामक महिला से प्रेम प्रसंग था। पवन उससे शादी करना चाहता था। सोनी देवी शादीशुदा थी। वह इनकार कर रही थी। 15 मई की रात पवन सिंह सोनी देवी से मिलने और शादी के लिए मनाने के लिए उसके मायके गया था। यह भी पढ़ें- जब AAP के पूर्व नेता प्रशांत भूषण पर चला अवमानना केस, लगा ...