झारखंड में बस से सफर होगा महंगा; किराये में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी
रांची, जून 3 -- झारखंड में बस का सफर महंगा होने वाला है। झारखंड बस ओनर एसोसिएशन ने परिवहन सचिव को बसों के किराये में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला 4 जून को बस मालिकों की बैठक में होगा। बस संचालकों का कहना है कि साल 2008 के बाद से किराये में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। किराया बढ़ने से रांची, पटना, कोलकाता समेत अन्य रूटों के यात्रियों को सफर के लिए ज्यादा खर्च करना होगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स की कीमतों और टोल टैक्स में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इससे बस संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि मौजूदा किराये पर बसों को चलाना मुश्किल हो गया है, इसलिए किराये में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर अंति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.