रांची, नवम्बर 9 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। झारखंड में नया कानून बनेगा। इसके तहत लोगों को अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे, बल्कि अधिकारी ही हर पंचायत और हर गांव में लोगों के घरों तक पहुंच प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करेंगे। गरीब और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने में अधिकारी अहम भूमिका निभाएंगे। इस नए कानून के बाद दफ्तरों के चक्कर काटने से झारखंड के लोगों को राहत मिल जाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि कई लोगों के जन्म प्रमाणपत्र और खतियान में त्रुटियों के बारे में जानकारी मिली है। चुनाव के बाद इसे दुरुस्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.