रांची, मार्च 24 -- झारखंड के लोगों को अभी कुछ और दिन भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही आंधी-तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान IMD ने कहा है कि 27 मार्च को 18 जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर 20 जिलों में मौसम बदलेगा और बारिश की संभावना है। इस बारे में जानकारी देते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि, 'अगले 48 घंटों तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद, अगले दो दिनों में ज्यादातर जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।' आगे उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.