रांची, मार्च 15 -- झारखंड में मौसम बदल गया है। रविवार को रांची, धनबाद समेत कई जिलों में काले बादल छा गए जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव दिखाई देगा। कहीं कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।गर्म रहा मौसम, फिर बदला मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कई जिलों में दोपहर तक मौसम गर्म रहा। कई जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहा। रांची में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। झारखंड में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का ...