झारखंड में बदलाव का बिगुल फूंकेगी हम पार्टी, आएंगे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
रामगढ़, मई 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड में लगातार सामने आ रहे ट्रेजरी घोटाले, सरकारी कर्मचारियों के वेतन संकट, भर्ती घोटालों और पेपर लीक मामलों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इन मुद्दों को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने दावा किया है कि जनता अब बदलाव चाहती है और हम पार्टी झारखंड में एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है। इसी कड़ी में पार्टी के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जून माह में झारखंड दौरे पर आएंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन और पार्टी के पांच विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह सहमति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो की नई दिल्ली स्थित मंत्री आवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बनी। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.