रांची, अगस्त 20 -- झारखंड में जेपीएससी-जेएएससी की परीक्षाओं को लेकर झमेला बढ़ गया है। छात्रों के आंदोलन के बाद परीक्षाओं को रद्द किए जाने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। इससे परीक्षा रद्द करवाने के लिए आंदोलन करने वाले छात्रों को झटका लगा है तो दूसरी तरफ उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनकी नौकरी खतरे में पड़ गई थी। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए परीक्षाएं रद्द करने की सरकार की 18 अगस्त को जारी अधिसूचना पर रोक लगा दी। कोर्ट ने सरकार को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 15 सितंबर को निर्धारित की। यह भी पढ़ें- झारखंड में जिनकी नौकरियों पर खतरा उनका प्रोटेस्ट; सचिवालय में दाखिल, HC से गुहार दो याचिकाओं में दीपमाला एवं अन्य और सोनम कुमारी ने सरकार...