रांची, अगस्त 7 -- मध्य-पूर्व में शुरू हुए जंग के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला में आई बाधाओं का असर अब आमलोगों की रसोई और रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं पर भी दिखने लगा है। फरवरी से अब तक बीते छह माह में आवश्यक खाद्य सामाग्रियों और रोजाना इस्तेमाल वाले एफएमसीजी उत्पादों की कीमत भी 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में नमक 30 रुपये से बढ़कर 32 रुपये प्रति किलो हो गया है। बाबा ब्रांड चावल 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 42 रुपये प्रति किलो हो गया। अरहर दाल 125 से बढ़कर 130 रुपये, आटा 34 से बढ़कर 36 रुपये प्रति किलो हो गया है। इस बीच सबसे अधिक असर खाद्य तेल पर दिखा। सरसों तेल की कीमत 170 से बढ़कर 185 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चीनी 50 रुपये से बढ़कर 55 रुपये प्रति किलो और गुड़ 50 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पह...