झारखंड में बड़ा हादसा, कंटेनर और सवारी गाड़ी की जोरदार टक्कर; सात लोगों की मौत की आशंका
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- झारखंड के हजारीबाग में बड़ॉ हादसा हो गया है। यहां एक कंटेनर की टक्कर में गाड़ी पलट गई है। इस हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। घटना सोमवार सुबह चौपारण की दनुआ घाटी के पास की है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बगोदर-अटका से वाराणसी जा रहे थे । इसी दौरान चौपारण की दनुआ घाटी में हथिया बाबा के पास हादसा हुआ। हथिया बाबा के पास एक कंटेनर ने सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी में 10-12 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार दी थी कि सात लोग अपनी जान गंवा बैठे। अब तक सात लोगों के शव निकाले जाने की सूचना है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.