झारखंड में बड़ा हादसा, अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे 3 मजदूर; रेस्क्यू जारी
रामगढ़, जून 13 -- झारखंड के रामगढ़ जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां के सीसीएल अरगड्डा में बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान खदान में घुसे चार मजदूरों की जान सांसत में आ गई। एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन 3 मजदूर खदान में ही फंस गए हैं। फंसे हुए मजदूर को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।रेस्क्यू जारी घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस दौरान हादसे वाली जगह पर मेडिकल की टीम भी पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार, अरगड्डा की बंद हो चुकी सीसीएल खदान में अवैध खनन करने के लिए 4 मजदूर घुसे थे। इस दौरान वहां गैस का रिसाव शुरू हो गया और एक मजदूर निकलकर बाहर आ गया। इस घटना में 3 मजदूर अंदर ही फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.