बस्ती, अगस्त 8 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम, बिछिया निवासी 25 वर्षीय बजरंगी उर्फ बद्री निषाद की झारखंड के देवघर बाबाधाम में हत्या कर शव पोखरे में फेंकने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह शव घर पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने ओवरब्रिज के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। परिजन हत्यारोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद परिजन शव लेकर राजघाट पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया。 यह भी पढ़ें- बाबा धाम गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जामहत्या की पृष्ठभूमि जानकारी के मुताबिक, बजरंगी बिजली और डीजे का काम करता था। करीब एक साल पहले उसकी शादी मोहिनी निषाद से हुई...