रांची, मार्च 16 -- झारखंड के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग दिया जाएगा। पहली से आठवीं के 40 लाख छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया जाएगा। 160 रुपये की दर से दिए जाने वाले स्कूल बैग बांटने के नियम में राज्य सरकार ने बदलाव किया है। स्कूल बैग के लिए बिड के आधार पर कंपनी का चयन किया जाता था। इसके बाद जिलावार स्तर पर ऑर्डर दिया जाता था और एग्रीमेंट किया जाता था। इससे हर जिला में अलग-अलग समय में बैग का ऑर्डर जाता था और बच्चों को स्कूल बैग मिलने में देरी होती थी। राज्य सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब राज्य स्तर से ही एक साथ सभी जिलों के बच्चों के स्कूल बैग का ऑर्डर जाएगा। इससे एक ही समय राज्यभर के बच्चों को स्कूल बैग मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- इंदौर में 2 गर्लफ्रेंड छोड़ गया नाइजीरियन युवक, मिलने ...