बोकारो, फरवरी 15 -- झारखंड के बोकारो में बालीडीह थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और सड़क जाम करने के मामले में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में 21 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। कुल 421 लोगों को आरोपी बनाया गया है। थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, शुक्रवार को गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोस्वामी टोला, बिशुनपुर में एक महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने घेर लिया है और हंगामा कर रही है। मौके पर पहुंचने पर करीब 400 की संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ हंगामा करती मिली। बताया गया कि उक्त महिला को भीड़ से बचाकर सामुदायिक भवन के एक कमरे में रखा गया है। पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। आरोप है कि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.