जामताड़ा, मार्च 12 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड में बंगला अकादमी के गठन की मांग को लेकर बुधवार को जामताड़ा के कायस्थपाड़ा स्थित सेंट एंथोनी स्कूल के सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह प्रेस वार्ता झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति, जिला जामताड़ा शाखा के बैनर तले आयोजित हुई। मौके पर समिति के राज्य संरक्षक सह झारखंड बंगाली समिति जामताड़ा के अध्यक्ष डॉ डी डी भंडारी ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी बंगला अकादमी का गठन किया जाना चाहिए। इससे राज्य में बांग्ला भाषी समुदाय के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार बिहार में बांग्ला अकादमी का गठन किया गया है, उसी आधार पर झारखंड में भी बंगला अकादमी का गठन किया जाए। मौके पर समिति के मुख्य सलाहकार डॉ पार्थो बोस, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.