बोकारो, जनवरी 29 -- झारखंड में एक सीन को देखकर फिल्म शोले की याद आ गई। प्यार में असफल होने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर सुसाइड करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने करीब दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने यहां आया था, लेकिन उसके परिवार ने मिलने की इजाजत नहीं दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मध्य प्रदेश का एक युवक झारखंड के बोकारो जिले में 150 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्यार में असफल होने के कारण वह टावर से कूदकर सुसाइड करने की धमकी देने लगा। यह घटना बुधवार को हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ पर घटी। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान भोजराज चंदेल के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के गुना थाना क्षेत्र के जौहरी गांव का निवासी है। हरला थाना के प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि चंदेल को करीब दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.