झारखंड में फिर शुरू हुआ आंदोलन, सड़कों पर उतरे पूर्व सरकारी कर्मचारी; क्या है वजह
रांची, अगस्त 20 -- कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद कार्मिक विभाग द्वारा जेएसएससी सीजीएल सहित 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द किए जाने के खिलाफ नौकरी से बर्खास्त हुए पूर्व सहायक शाखा पदाधिकारियों (एएसओ) ने बुधवार को प्रदर्शन किया। पैदल मार्च भी निकाला। सैकड़ों पूर्व कर्मचारी सुबह से प्रोजेक्ट भवन के बाहर विरोध जताते रहे। बारिश के बीच सुबह 11:30 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे रहे। दोपहर करीब 12 बजे बंद गेट को जबरन खोलकर प्रोजेक्ट भवन परिसर में घुस गए और वहीं धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से परीक्षा रद्द करने और नियुक्तियां समाप्त करने का फैसला वापस लेने की मांग की। कई प्रदर्शनकारी जमीन पर लेटकर रोने-बिलखने लगे। उन्होंने कहा कि वे अदालत के आदेश के बाद नियुक्त हुए थे और कई अभ्यर्थियों ने पुरानी नौकरी छोड़कर यह पद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.