झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी; कई जिलों में अलर्ट
रांची, मई 13 -- झारखंड में दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब पांच बजे के बाद आसमान में घने बादल छा गए और शहर में अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से पहले चली तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने और झोपड़ियों के छप्पर उड़ने की सूचना मिली। कई जगहों पर पेड़ों की डालियां सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी बारिश और तेज हवा की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 और 14 मई को भी शाम के समय तेज हवा, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से अगले चार दिनों तक रांची समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.