रांची, अप्रैल 6 -- रांची। झारखंड के प्रस्तावित कोचिंग एक्ट के विरोध में सोमवार को विभिन्न कोचिंग संस्थानों की बैठक हुई। कोचिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से आयोजित बैठक में एक्ट से आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर भविष्य की रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्यस्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिला समितियों का गठन किया जाएगा और सभी संस्थानों को एक मंच पर लाया जाएगा। कोचिंग संचालकों ने हितों की रक्षा हेतु एकजुटता पर बल दिया और सदस्यता विस्तार की योजना बनाई। इस दौरान कई जिलों के प्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती के लिए सुझाव भी साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...