झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की चेतावनी, कहा- इन दो मांगों के पूरे होने तक डटे रहेंगे
रांची, अगस्त 6 -- पिछले 13 दिनों से कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र-छात्राओं का आंदोलन इन दिनों चर्चा में है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यार्थी संघर्षरत हैं। दोनों आयोगों में सुधार की मांग के साथ बुधवार को बारिश के बीच आंदोलनकारी डटे रहे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि सीबीआई जांच और परीक्षा सुधार की मांग पूरी होने तक डटे रहेंगे। वहीं, दिन में प्रशासनिक अधिकारी स्टेडियम पहुंचे। हालांकि इस दौरान विद्यार्थियों ने बंद कमरे में वार्ता करने से इनकार कर दिया। लेकिन रात में प्रेस वार्ता कर छात्रों ने बताया कि सरकार ने वार्ता के लिए डेलीगेट को बुलाया है। वे वार्ता को तैयार हैं, लेकिन इसमें मुख्यमंत्री के भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.