झारखंड में पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर लूट, हथियार लेकर पहुंचे थे नकाबपोश बदमाश
रांची, नवम्बर 17 -- झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना शनिवार की रात करीब 1:15 बजे बुढ़ाखुखरा स्थित माही फ्यूल पंप की है। दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात दो बाइक पर सवार चार अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे और उनके पास हथियार थे। इनमें से तीन अपराधी पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगे शीशे के गेट को तोड़कर अंदर घुस गए। उस समय कार्यालय में मौजूद मैनेजर पुरुषोत्तम नायक को हथियार की नोंक पर बंधक बना लिया। अपराधियों ने उन्हें शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसी दौरान वहां पहुंचे गार्ड को भी एक अपराधी ने अपने कब्जे में ले लिया। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.