रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। झारखंड में भूमि अधिग्रहण से विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर जीपी संजीव कुमार अंबष्ठा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुनर्वास एवं विस्थापन आयोग के शीघ्र गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक, खनन, सिंचाई और आधारभूत परियोजनाओं के कारण करीब 1.57 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। जिनमें से बड़ी संख्या अब भी समुचित पुनर्वास से वंचित है। पत्र में उन्होंने उचित मुआवजा एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 का हवाला देते हुए कहा कि इसके बावजूद कई परिवारों को न तो उचित मुआवजा मिला है और न ही पुनर्स्थापन की सुविधा। कई मामलों में मुआवजा वर्षों से लंबित है या बाजार दर के अनुरूप नहीं दिया गया। जिससे प्रभावितों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि छिन जाने से अधिकांश परिवारों ...