गुमला, जून 21 -- झारखंड के गुमला जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या कर दी, क्योंकि बेटा नशे में रोज पिता के साथ गाली-गलौज करता था। इस मामले की जानकारी देते हुए रायडीह पुलिस थाने के प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि सिकोई पंचायत के अंतर्गत करिडा गांव के रहने वाले अरुण लोहरा (66) ने शनिवार तड़के अपने सोए हुए बेटे रमेश केरकेट्टा (46) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और बताया कि उसका बेटा लंबे समय से शराब का आदी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रमेश बेरोजगार था और नशे की हालत में अक्सर अपने पिता से झगड़ा करता था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि पिता लंबे समय से अपने बेटे के व्यवहार से परेशान था।

हिंदी हिन्दुस्त...