रांची, अप्रैल 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में पिछले पांच साल में पिछड़ा वर्ग के 8545 लोगों को रोजगार के लिए राज्य सरकार ने ऋण दिया है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कुल 250 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। सबसे ज्यादा गिरिडीह, रामगढ़ और हजारीबाग में पिछड़ा वर्ग के लाभुक लाभान्वित हुए हैं। वहीं, सबसे कम पाकुड़, खूंटी और कोडरमा के लाभुकों को ऋण मिला है। इसका खुलासा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में हुआ है। झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना ग्रामीण और शहरी युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपये तक का ऋण और 40 प्रतिशत (अधिकतम पांच लाख) तक की सब्सिडी प्रदान करती है। यह भी पढ़ें- PM Internship Scheme 2026: 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें 5 बड़े सवालों के जवाब यह योजना अनुसूचित जाति...