गुमला, मई 26 -- गुमला अमरनाथ कश्यप गुमला वन प्रमंडल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए घाघरा प्रखंड के सरांगो स्थित 30 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। करीब दो दशक से कब्जे में रही इस जमीन को विभाग ने बिना किसी विवाद,विरोध या प्रशासनिक बल प्रयोग के शांतिपूर्ण तरीके से खाली कराया। वन विभाग इसे झारखंड की अब तक की अनोखी कार्रवाई मान रहा है। जहां इतनी बड़ी वन भूमि को ग्रामीणों के सहयोग से पुनः जंगल के लिए वापस लिया गया है।जानकारी के मुताबिक सरांगो की यह वन भूमि वर्ष 2005 से आसपास के ग्रामीणों के कब्जे में थी। यह भी पढ़ें- एसी कुटुम्ब परिवार से खाली कराई गई जमीन दिन भर रही विरान धीरे-धीरे यहां मौजूद जंगलों को काटकर खेती शुरू कर दी गई थी। समय बीतने के साथ वन क्षेत्र सिमटता गया और पर्यावरणीय संतुल...