रांची, दिसम्बर 19 -- पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण के उपरी हिस्से से आ रहीं नम हवाओं से आधा झारखंड जहां घने कोहरे की चपेट में है, वहीं राज्य के आधे हिस्से के लोग शीतलहर की वजह से कनकनी झेल रहे हैं। कुछ जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री तक नीचे है। 10 जिलों का पारा गुरुवार को 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। बीएयू, रांची मौसम केंद्र के अनुसार, रांची जिले के कांके का पारा गुरुवार को 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग रांची ने अगले दो दिन शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में घने कुहासे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, गिरिडीह, कोडरमा समेत संताल के सभी जिले शामिल हैं। वहीं रांची और राज्य के शेष भागों में सुबह के दौरान मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा।उत्तरी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.