झारखंड में पत्थर खदान में मलवा गिरने से 3 मजदूरों की मौत, मची अफरा-तफरी
पाकुड़, मार्च 17 -- मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कान्हूपुर मौजा स्थित झारखंड-बंगाल सीमा पर पश्चिम बंगाल के राजग्राम द्वारा संचालित एक पत्थर खदान में सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। खदान में होल करने के दौरान ऊपरी हिस्से पर जमा मिट्टी और मलबे का विशाल ढेर अचानक नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में वहां काम कर रहे कई मजदूरों के दबने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।3 मजदूरों की मौत, मची अफरा-तफरी तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई उसमें पश्चिम बंगाल के बनोरामपुर निवासी बाबू शेख, अमीर शेख, बोरूंगा रामनाथपुर निवासी एकोरी राजवंशी शामिल हैं। वहीं रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती दो मजदूर मोनो मोसोव टुडू पिता पतरास टुडू, बाबू धन टुडू पिता स्वर्गीय रवि लाल टुडू द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.