नई दिल्ली, मई 8 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर और आसपास के इलाकों से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां से करीब 35 लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और उन्हें फंसा लिया गया। बताया जा रहा है कि इन सभी लड़कियों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया गया था। इनमें से 16 लड़कियां कांकेर से और अन्य धमतरी और अन्य इलाकों से ले जाई गई थीं। इस घटना के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। पुलिस से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार युवतियों को नर्सिंग और अन्य कार्यों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर झारखंड भेजा गया था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उन्हें गढ़वा जिले में बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, जमींदोज कर दिए गए 39 घर; क्या थी वजहलड़...