गढ़वा, मार्च 23 -- झारखंड के गढ़वा जिले में नाबालिग से रेप के बाद उसकी हत्या के मामले में 27 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक महीने की जांच और लगभग 600 लोगों से पूछताछ के बाद रविवार को संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना 21 फरवरी को रामकंडा पुलिस थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई थी, जब 17 साल की लड़की शौच के लिए गई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया, किशोरी अपनी मां और बहन के साथ एक शादी में शामिल होने गांव आई थी। देर रात वह शौच के लिए बाहर गई थी।ऐसे दिया वारदात को अंजाम उन्होंने बताया कि जांच के मुताबिक, आरोपी ने लड़की का पीछा किया, जिसे देख पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क पर गिर गई और आरोपी ने उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- झारखंड में राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिस का...