मेदिनीनगर, अगस्त 19 -- झारखंड के पलामू जिले के पनकी में स्थित एक कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को कोचिंग सेंटर का संचालक अंजाम दे रहा था। जिसकी पहचान तुलेश्वर यादव के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि वारदात के बाद वह फरार हो गया, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए मेदिनीनगर महिला थाने की प्रभारी रूपा बाखला ने बताया कि पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है, और पिछले कई महीनों से आरोपी की कोचिंग में पढने के लिए आ रही थी। पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.