झारखंड में नहीं होगी बालू की किल्लत, इन 17 घाटों पर मिली खनन की मंजूरी
रांची, मई 31 -- झारखंड में बालू घाटों के संचालन और राजस्व संग्रह को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों के 17 बालू घाटों एवं सैंड डिपॉजिट की लीज डीड पर शनिवार को हस्ताक्षर किए गए। इन जिलों में गोड्डा, जामताड़ा, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका और खूंटी जिलों के घाट शामिल हैं। खान और भूतत्व विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गोड्डा जिले के राहा और झिलुआ, जामताड़ा के आसनचुआ, रांची के श्यामनगर तथा चोकसेरेंग, बोकारो के पिछरी-2 और खेतको-चलकरी बालू घाट की लीज डीड पर हस्ताक्षर हुए। इनमें श्यामनगर बालू घाट का क्षेत्रफल पांच हेक्टेयर है, जिसकी वार्षिक पर्यावरण स्वीकृत मात्रा 25.42 लाख घन फीट से अधिक है। जमशेदपुर के कोरेयामोहनपाल तथा कोरेयामोहनपाल-सुवर्णरेखा, लातेहार के टुबेद और बाजकुम, हजारीबाग के सांध सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.