रांची, जनवरी 9 -- झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को मेयर, उपमेयर, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अंतर्गत सभी नगरीय निकायों के लिए आरक्षित मेयर (महापौर) के पद की सूची जारी कर दी गई। कुल 46 नगरीय निकायों में चुनाव को लेकर मेयर या महापौर के आरक्षण की सूची जारी की गई है। आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मानगो नगर निगम को सामान्य महिला आरक्षित सीट घोषित किया गया है, जबकि आदित्यपुर नगर निगम की सीट को अनुसूचित जनजाति आरक्षित घोषित किया गया है। जुगसलाई नगर परिषद के महापौर पद को भी सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस घोषणा के बाद लगभग तय हो गया है कि चुनाव मार्च तक होगा। तय सीट के अनुसार, मेदिनीनगर नगर निगम को महिला (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.