सिमडेगा, मार्च 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या के विरोध में आक्रोश प्रकट किया। साथ ही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा की अगुवाई में डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ में घटी हैवानियत मानवता का शर्मसार करने वाली घटना है। घटना में संलिप्त बलात्कारियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आज राज्य में बेटियां असुरक्षित हैं और अपराधियों को किसी का डर नह...