झारखंड में दो बाइकों की भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
गढ़वा, जुलाई 23 -- झारखंड के गढ़वा जिले में गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। भवनाथपुर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतकों की पहचान आर्यन चौबे, प्रभात सिंह और रोहित सिंह के रूप में हुई है। भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि आर्यन चौबे पेट्रोल पंप के पास स्थित एक प्रतिष्ठान में काम करता था। वह ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। दूसरी ओर, प्रभात सिंह और रोहित सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर भवनाथपुर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.