रांची, मार्च 13 -- राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार को गर्मी और धूप की तपिश ने लोगों को परेशान किया। राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मेदिनीनगर में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखा गया। यहां पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है। झारखंड के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसका असर शनिवार के बाद झारखंड पर भी दिखेगा। इसके प्रभाव से 15 से 17 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, गर्जन के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। हालांकि, इस मौसमी बदलाव का प्रभाव पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार...