संवाददाता, जुलाई 6 -- Jharkhand Weather Update: राज्य में करीब 20 दिनों के इंतजार के बाद मॉनसून के असर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को रांची में सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, शाम पांच बजे के बाद शहर में मूसलाधार बारिश ने उमस-गर्मी से राहत दिलाई। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण रांची समेत झारखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। यह निम्न दबाव अब अति गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है और ओडिशा के उत्तरी भाग और झारखंड के समीप से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा है। इसके प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को भी राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में 61 आईएस-अलकायदा संदिग्ध आतंकियों की पहचान, अलर्ट पर जिलों की पुलिसराजधानी रां...