सरायकेला, नवम्बर 1 -- झारखंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले में रेलवे इंजीनियर समेत दो लोगों की वंदे भारत ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। पहली घटना चाकुलिया और कानीमहुली स्टेशनों के बीच हुई। गुरुवार रात हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा निवासी संतोष दास (34 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गई। मृतक पेट्रोल पंप पर काम करता था और घर से काम के लिए निकला था। यह घटना कैसे हुई, पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार सुबह जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा। दूसरी घटना सीनी-गम्हरिया रेलवे स्टेशनों के बीच बीरबांस में पोल संख्या 266 के समीप हुई। शुक्रवार दोपहर देवघर जिला निवासी इंजीनियर मनोज दास (45 वर्ष) की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.