गम्हरिया, नवम्बर 1 -- झारखंड के गम्हरिया थाना में रक्षक ही भक्षक बन गया। गुरुवार रात घरेलू विवाद की शिकायत करने पहुंची महिला के साथ सिपाही नीरज लकड़ा ने रेप किया। मामले की शिकायत के बाद एसपी ने थानेदार समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें आरोपी सिपाही भी शामिल है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के आवेदन पर गम्हरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि महिला के शोर मचाने पर पहुंचे चार पुलिसकर्मियों ने उसकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने बचाव के लिए चाकू से आरोपी पर वार कर दिया, जिससे सिपाही की अंगुली कट गई। आरोपी की अंगुली से गिरे खून के धब्बे पीड़िता के कपड़े पर भी हैं। मामले की जांच महिला थाना की एसआई कुमारी तिलोमा कर रही हैं। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, 29 अक्तूबर यानी गुरुवार की...