रांची, मार्च 28 -- रांची। वरीय संवाददाता राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में शुक्रवार को मौसम ने करवट लिया। राज्य में गढ़वा, चतरा, पलामू, जमशेदपुर को छोड़कर राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज आंधी के साथ बारिश हुई। लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में घने काले बादल छाए रहने और बिजली कड़कने के साथ राज्य में रांची समेत पूरे राज्य में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं वज्रपात भी हो सकती है। राज्य में दो अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग ने शुक्रवार की शाम से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची. खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसांवा में गरज के साथ बारिश होने के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि होने का आरेंज अलर्ट जारी किय...