रांची, नवम्बर 23 -- झारखंड राज्य में ठंड के बढ़ने के आसार है लेकिन किसी बड़ी मौसमी प्रणाली का असर नहीं है। रांची मौसम कार्यालय के अनुसार उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाएं लगातार सक्रिय हैं, जिसके चलते पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे झारखंड में मौसम शुष्क बना रहा। साहेबगंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में रेकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर-नीचे रहा। सुबह के समय आर्द्रता 80 से 95 प्रतिशत तक पहुंची। आने वाले दिनों में भी सुबह हल्की धुंध या कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने से मौसम आरामदायक रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.