कोडरमा, मार्च 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के जमुआ में मंगला जुलूस रोके जाने पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज और पथराव की घटना का जायजा लेने रविवार को केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व विधायक अमित कुमार यादव तूईयो पहुंचे। वहीं घायल महिलाओं से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। मौके पर केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और पथराव की घटना को निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि झारखंड में तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है। झारखंड की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार के इशारे पर पुलिस भी एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि लाठीचार्ज और पथराव सिर्फ तुईयो के रामभक्तों पर ही नहीं बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के सनातनियों की मान मर्यादा पर किया गया है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.