चाईबासा, अप्रैल 12 -- झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लगातार ताने मारने के कारण अपनी रिश्तेदार की हत्या कर दी। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि चिरुपासया गांव निवासी गंगा गगराई (30) ने कथित तौर पर लगातार ताने मारने के कारण अपनी दूर की रिश्तेदार फुलतुडिया गगराई (50) की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी और उसके शव को एक खेत में दफना दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ''महिला का शव बृहस्पतिवार देर रात बरामद किया गया। जांच के दौरान और ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, हमने गंगा गगराई से पूछताछ शुरू की तथा उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।'' पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि महिला अक्सर उसे ताने मारती थी और उसे नुकसान पहुंचाने के लिए स्थानीय आदिवासी देवताओ...